Search

 
 
 

जमशेदपुर : फर्जी नामांकन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे कॉलेज प्रबंधन - एआईडीएसओ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर छात्र नेता द्वारा कराए गए नामांकन की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस संबंध में शुभम कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर फर्जी नामांकन में छात्र नेताओं का नाम आना छात्र नेताओं के लिए बेहद शर्मनाक है. इससे न केवल छात्र नेता बदनाम होते हैं बल्कि छात्र संघ और उनके नेताओं पर से आम छात्र का भरोसा टूट जाता है. एआईडीएसओ कॉलेज प्रशासन से मांग करता है कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा न हो. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को एक छात्र संगठन के पदाधिकारी द्वारा पैसा लेकर फर्जी सर्टिफिकेट से नामांकन कराया गया था. जिसको लेकर अन्य छात्र संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vidya-vikas-samiti-organized-a-quiz/">जमशेदपुर

: विद्या विकास समिति ने किया प्रश्नमंच का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही