Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रेजुएशन डे में कॉलेज टॉपर को सम्मानित कर सकेंगे कॉलेज, विश्वविद्यालय से लेनी होगी अनुमति

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भी पिछले बार की ही तरह केवल टॉपर्स और पीएचडीधारी ही शामिल होंगे. इसके बाद सभी कॉलेजों में ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन कर विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया जायेगा. हालांकि ग्रेजुएशन डे समारोह में कॉलेज चाहें, तो कॉलेज टॉपर्स की घोषणा करते हुए संबंधित विद्यार्थियों को सम्मानित कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-illegal-recovery-of-up-to-rs-3500-from-girl-students-in-the-name-of-re-registration-in-intermediate-section/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : इंटमीडिएट सेक्शन में री-रजिस्ट्रेशन के नाम पर छात्राओं से 3500 रुपये तक की अवैध वसूली
इस संबंध में विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी सह प्रवक्ता डॉ पीके पाणि ने बताया कि कॉलेज अपने यहां के टॉपर्स को विशेष तौर पर सम्मानित कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय को लिखित तौर पर देना होगा. साथ ही उन्हें इसके लिए विश्वविद्यालय से अनुमति लेनी होगी. ग्रेजुएशन डे समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति अथवा कम से कम कोई एक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही