Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में दुर्गोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में शनिवार को दुर्गोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के छात्रा-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि जगतजननी मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं और दशहरा असत्य पर सत्य एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इसे भी पढ़ें : गगनयान">https://lagatar.in/gaganyaan-mission-efforts-to-send-humans-to-the-moon-begin-isros-test-flight-tomorrow/">गगनयान

मिशन : चांद में मानव भेजने की कवायद शुरू, इसरो की परीक्षण उड़ान कल
तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दी. उन्होंने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसमें फैशन शो, नृत्य, गायन, रैंप वॉक आदि शामिल था. इससे पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत गान शिक्षक दीपक ओझा ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजन मिथिला एवं स्मृति ने किया. इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही