Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : निजी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर आयोग ने डीसी को दिया जांच का आदेश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उपायुक्त विजया जाधव को प्राइवेट स्कूल द्वारा बढ़ाए गए फीस मामले की जांच करने का आदेश दिया है. आयोग के दिए जांच के आदेश में उपायुक्त को बताया गया है कि उन्हें अभिभावकों से शिकायत प्राप्त हुई, कि केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस ने सरकारी नियमों की अनदेखी कर स्कूल फीस में वृद्धि की  है. वहीं अभिभावक फीस नहीं जमा कर पाए तो बच्चों को कक्षा से बाहर धूप में खड़ा कर उनके शिक्षा के अधिकार का हनन किया गया है. आयोग ने उपायुक्त को 20 दिन में इस पूरे मामले की जांच के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-on-12-people-who-disrupted-elections-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में चुनाव के दौरान व्यवधान डालने वाले 12 लोगों पर केस

शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में की गई थी

उल्लेखनीय है कि मार्च 2022 में केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्कूल फीस में किए गए वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों द्वारा विरोध किया गया था. वहीं फीस जमा नही किए जाने पर छात्रों को कक्षा से बाहर करने कि शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में की गई थी. इसके आलोक में आयोग ने उपायुक्त को इस पूरे मामले की जांच कर 20 दिनों में रिर्पोट सौंपने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही