Search

 
 
 

जमशेदपुर : इको सेंसेटिव जोन में अवैध गतिविधि को लेकर आयुक्त ने की बैठक

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के इको सेंसेटिव जोन में हो चल रहे अवैध गतिविधि और मिल रही शिकायतों को लेकर मंगलवार को कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार ने एक बैठक आयोजित की. बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर डीएफओ अभिषेक कुमार, डीडीसी सरायकेला, एडीसी सरायकेला और डीआरडीए के डायरेक्टर मौजूद रहे. बैठक में आयुक्त द्वारा यह बताया गया कि इको सेंसेटिव जोन में फ्लाई ऐश का प्रयोग किया जा रहा है इसके अलावा कई अवैध गतिविधियां भी हो रही है. वही कई होटल ऐसे है जो बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से संचालित हो रहे है जिनपर कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drone-will-be-monitored-in-bakrid-in-kolhan/">चाईबासा

: कोल्हान में बकरीद में ड्रोन से की जाएगी निगरानी

8 जुलाई को होगा सर्वे

बैठक में कोल्हान आयुक्त ने एक कमिटी का भी गठन किया जो इको सेंसिटिव जोन का सर्वे करेगी. यह सर्वे 8 जुलाई को होना है. इस कमिटी में खुद कोल्हान आयुक्त रहेंगे. उनके अलावा डीएफओ, दोनों जिले के डीएससी, एडीसी और संबंधित अंचलाधिकारी होंगे. सर्वे रिपोर्ट तैयार कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही