Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एफएमएम विभाग के कमिटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल (एफएमएम) विभाग के रिक्त पद को भरने के लिए विभाग के कमिटी मेंबर ने बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में कमिटी मेंबर एके. प्रधान ने बताया कि लोगों ने एक ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा है. इसमें इन लोगों ने बताया कि जुलाई 2016 में मैनपावर को तय किया गया था. उस वक्त मैन ऑन रोल की संख्या 502 थी. उसके बाद से आज तक विभाग में किसी तरह की वैकेंसी को भरा नहीं गया है. विभाग में मैनपावर की संख्या 502 से घटकर अब 350 हो गई है. 4 वर्षों में सिर्फ छह कर्मचारियों को ब्लॉक दो से ब्लॉक तीन में प्रमोशन मिला है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-disability-checkup-camp-set-up-in-sonua-79-people-examined/">चाईबासा

: सोनुआ में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 79 लोगों की हुई जांच

बैठक कर प्रमोशन का रास्ता खोला जाए - प्रधान

उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी अब दूसरे विभागों में जाकर काम करना चाहते हैं ताकि उनके कैरियर का ग्रोथ हो सके. हाल के दिनों में विभाग में लगातार काम बढ़ रहा है, जबकि मैन पावर कम है. इससे कर्मचारी पर काम का दबाव बढ़ गया है. कमिटी मेंबरों पर कर्मचारी दबाव बना रहे हैं ताकि वैकेंसी को भरा जा सके और उनके प्रमोशन का रास्ता भी साफ हो सके. प्रधान ने कहा कि आज टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष से मांग की गई कि तत्काल इस मामले में कार्रवाई करते हुए उच्चस्तरीय बैठक कर मैनपावर को नए सिरे से तय कर प्रमोशन का रास्ता भी खोला जाए. अध्यक्ष ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल में कमेटी मेंबर एके प्रधान, शैलेंद्र कुमार, शुभम कुमार सिंह, राजेश कुमार और रंजन राकेश शामिल थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-former-cm-madhu-koda-held-a-meeting-with-congress-leaders/">मनोहरपुर

: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही