Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की समिति छह व सात को करेगी पूर्वी सिंहभूम जिले का दौरा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा की जिला परिषद व पंचायती राज समिति छह और सात अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर रहेगी. समिति दोनों दिन जिले के वरीय व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद स्थल निरीक्षण करेगी. वहीं, विधानसभा समिति के जिले के दौरे पर आने की सूचना के बाद उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को समय पर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. बैठक जमशेदपुर परिसदन में होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-sitaramdera-2/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से नाबालिग लड़की का अपहरण

छह जिलों का दौरा करेगी समिति

जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति छह दिवसीय दौरे में छह जिलों का दौरा करेगी. पहले दिन समिति सुबह 11 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी. उस दिन 12.30 बजे से परिसदन में डीसी, एसएसपी, डीडीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. बैठक के पश्चात समिति स्थलों को निरीक्षण करेगी. उस दिन समिति के चेयरमैन डॉ. सरफराज अहमद एवं अन्य परिसदन में ही रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद सात अगस्त को समिति पुनः अधिकारियों के साथ बैठक करेगी, उसके बाद बोकारों के लिए प्रस्थान करेगी. बोकारो के अलावा समिति धनबाद, गिरीडीह, कोडरमा व हजारीबाग जाएगी तथा वहां के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. इस दौरान समिति जिला परिषद एवं पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-knowledge-test-of-krida-bharti-on-august-21/">जमशेदपुर

: क्रीड़ा भारती की ज्ञान परीक्षा 21 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही