Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा हिंसा के जिम्मेदार व पनाहगार राजनीतिज्ञों को बेनकाब करेगी समिति- भाजमो

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कदमा हिंसा की घटना की जांच के लिए भाजमो द्वारा गठित तथ्य अन्वेषण एवं समन्वय समिति ने अपनी जांच शुरु कर दी है. मंगलवार को समिति के सदस्य भाजपा नेता अभय सिंह के काशीडीह स्थित घर पहुंचे तथा परिजनों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली. भाजमो नेताओं को परिजनों ने बताया की अभय सिंह हिंदु जनभावनाओं के हित के लिए सदैव मुखर रहे हैं. यही कारण है कि कदमा शास्त्रीनगर में उपजे उपद्रव के बाद भाजपा नेता के घर सुबह पुलिस-प्रशासन पुरे दल बल के साथ पहुंचा तथा दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. भाजमो नेताओं के कहा प्रशासन की इस कार्रवाई से पुरे हिंदु समाज में निराशा और आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-allow-children-who-failed-in-class-9-to-stay-in-the-same-class/">जमशेदपुर

: 9वीं कक्षा में फेल हुए बच्चों को उसी कक्षा में रहने देने की मांग

घटना की तह तक जाकर जांच करेगी समिति

भाजमो नेताओं ने आश्वस्त किया कि हिंदु समाज के हितों के रक्षा के लिए शहर के सभी वीर हिंदु योद्धाओं के साथ भाजमो खड़ी है और कदमा में हिंदु जन भावना को ठेस पहुंचाने के मकसद से जो हिंसा फैलाई गई. उक्त हिंसा की आड़ जो भीषण उपद्रव हुआ उस घटना की तह तक जाकर समिति जांच करेगी. इस पुरे प्रकरण के पीछे छिपे असामाजिक तत्वों और उनके पनाहगार राजनीतिज्ञों को समिति बेनकाब करेगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजमो पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन, प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह  शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-government-corporations-show-off-sarayu-rai/">जमशेदपुर

: राज्य सरकार के कारपोरेशन दिखावे की वस्तू- सरयू राय  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही