Search

 
 
 

Jamshedpur : अधिवक्ता मदन सोरेन को ग्रीन मैन की उपाधि से सम्मानित करेगी समिति

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत के डालापानी गांव में वन अधिकार समिति की एक आवश्यक बैठक पूर्व मुखिया दुर्लभ बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 5 जून को पर्यावरण दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में समाजसेवी सह झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मदन सोरेन को जल जंगल जमीन के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ग्रीन मैन की उपाधि से सम्मानित करे का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी आमंत्रित समिति को भी सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ashok-avichal-becomes-the-central-president-of-international-maithili-parishad/">Jamshedpur

: डॉ अशोक अविचल बने अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष
साथ ही बताया गया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की वन अधिकार समिति रुहीडीह, वन अधिकार समिति बेको, वन रक्षा समिति सिरका, वन रक्षा समिति पड़ासी डुंगरी, वन रक्षा समिति सुकलाड़ा, वन रक्षा समिति बनामघुटू, वन रक्षा समिति ईटामाड़ा व अन्य को आमंत्रित किया गया है. बैठक का संचालन समाजसेवी सह झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मदन सोरेन ने किया. इस अवसर पर समाजसेवी सुखलाल हांसदा, रामराज बास्के, किंकर महतो, टीपूराम सोरेन, रमण कुमार सोरेन, बिरसा सोरेन, गुरुवारी सोरेन, सिनगो बास्के, सोनामनी सोरेन, यमुना हांसदा, डुमनी सोरेन, सुमित्रा महतो, कमला महतो, दुर्गी हांसदा, रिम्पा महतो, शिवनाथ गोराई, वीएल बास्के, मोहन हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-counting-of-votes-fate-of-25-candidates-including-vidyut-sameer-will-be-decided-by-mangalar-heartbeats-fast/">Jamshedpur

मतगणना : विद्युत, समीर समेत 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलार को, धड़कनें तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही