Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में दो अलग-अलग मामलों में कंपनी के स्टाफ पर चोरी का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना में दो अलग-अलग मामलों में कंपनी से स्टाफ पर चोरी करने का आरोप लगा है. पहला मामला मानगो बाजार निवासी रीता देवी का है. रीता देवी ने अपने स्टाफ दिलीप गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में रीता ने बताया कि आकाश गुप्ता उसकी कंपनी में काम करता है. आकाश को सेन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक फ्लैट रहने के लिए दिया था. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-punishment-court-grand-nishan-yatra-took-place/">रामगढ़

: सजा दरबार, निकली भव्य निशान यात्रा
इस दौरान 8 सितंबर को वह फ्लैट का सारा सामान अपने साथ ले गया, जिसमें फर्नीचर और अन्य सामान शामिल है. दूसरा मामला जवाहरनगर रोड नंबर 13 ए का है. वहां वसीम रजा अंसारी ने अपनी कंपनी में काम करने वाले मो. अली उर्फ राजा और मो. वसीम पर कंपनी के समान की चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वसीम के अनुसार दोनों आरोपी उनकी कंपनी विशाल प्रेस क्राफ्ट में काम करते हैं. काम करने के दौरान दोनों ने कंपनी से सामान की चोरी की है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख रुपये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही