Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीपीएम स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मानक क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी ने स्वागत भाषण किया. स्वागत गान के साथ अतिथियों को टीका-चंदन से अलंकृत तथा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया. मानक क्लब प्रभारी डॉ अंजू ने कार्यक्रम की भूमिका के साथ अतिथियों का परिचय करवाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-priyangshu-das-became-mr-and-sneha-kumari-became-miss-sparkian-in-the-farewell-ceremony-of-karim-city-college-spark/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज स्पार्क के विदाई समारोह में प्रियांगशु दास बने मिस्टर और स्नेहा कुमारी मिस स्पार्कियन
मानक थीम गीत के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीश कुमार, द्वितीय मेधा कर्मकार, तृतीय फरहीन खातून तथा चतुर्थ स्थान पर रहे रंजन वर्मा को पारितोषिक प्रदान किया गया. इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त प्रदान किया गया. कार्यक्रम के समापन पर सौरभ राय ने मानक क्लब को खेलकूद सामग्री उपहार स्वरूप भेंट किया. इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, जितेंद्र, अर्चना, गौरी, निरंजन नायक, करनदीप सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही