Search

 
 
 

जमशेदपुर : पटमदा सीओ से की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : पटमदा के बामनी ग्राम निवासी रामकृष्ण सिंह एवं बलराम सिंह की रैयती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. इसकी शिकायत गुरुवार को बिरसा सेना ने पटमदा के अंचलाधिकारी की है. इस संबंध में पीड़ित भाइयों ने बताया कि उक्त जमीन उनके दादीजी सम्पुर्ण भूमिजानी के नाम पर है. उस पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जबरन घर का निर्माण किया जा रहा है. इस मामले में बिरसा सेना जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. मौके पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप, केंद्रीय महासचिव दीपक भूमिज, उपाध्यक्ष अमर सिंह सरदार, विशाल कुमार दास, बिकास हेम्ब्रम, हेमंत नाग, रामकृष्ण सिंह, कालीराम सिंह, बलराम कर्मकार, बलराम सिंह, भक्तरंजन सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tejas-rajdhani-express-opened-seven-hours-late-from-bhubaneswar/">जमशेदपुर

: भुवनेश्वर से सात घंटे लेट से खुली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही