Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रघुवर व सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव पर अपमानजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ शिकायत

Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में होने वाले छठ महोत्सव के संबंध में अपमानजनक पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी के नाम आवेदन में बताया गया कि अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक आईडी से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास के निजी, पारिवारिक एवं वैवाहिक समारोह के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में गलत रूप से प्रसारित- प्रचारित कर उनकी छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने एवं छठ महापर्व के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को बदनाम कर साजिश के तहत अनुचित लाभ लेने का षड्यंत्र किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-your-plan-your-government-program-organized-in-the-football-ground-located-in-nalita-village/">चक्रधरपुर

 : नलिता गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम आयोजित
विगत कुछ दिनों से अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक आईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम के वीडियो को एडिट कर तीन-चार अलग-अलग विभिन्न कार्यक्रमों के वीडियो को मिलाकर एक वीडियो के रूप में तैयार कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है. इसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो रही है एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महापर्व पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है. भाजपा ने अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक यूजर्स के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास तथा सूर्य मंदिर समिति के विरुद्ध किये जा रहे अपमानजनक क्रियाकलापों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है. ये थे मौजूद इस दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, टुनटुन सिंह, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अमरजीत सिंह राजा, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, मृत्युंजय यादव, नवजोत सिंह, रंजीत सिंह, निर्मल गोप, कुमार आशुतोष, अनिकेत रॉय, निकेत सिंह, पिंटू शाह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही