Search

जमशेदपुर : कान्वाई चालकों की अवैध बुकिंग एवं लाईसेंस की हेराफेरी की थाना में शिकायत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्कों कमिंश यार्ड में शहर से बाहर रहने वाले लिस्टेड कान्वाई चालकों के नाम पर चेसिस की बुकिंग करवाने तथा लाइसेंस की हेराफेरी की थाना में शिकायत की गई. कन्वाई वर्कर्स यूनियन के नेता विनोद कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कान्वाई चालकों की बुकिंग के समय कुछ लोग शहर से बाहर रहने वाले चालकों के नाम पर चेसिस की फर्जी बुकिंग करवाते हैं. उनमें मनोज रजक, अवधेश गोस्वामी, अवधेश प्रताप सिंह, बीरेंद्र सिंह, लाल सिंह लाली आदि शामिल हैं. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि 22 जून को इसी तरह के आरोप में पुलिस ने मो. रफीक को पकड़ा था. उसकी गाड़ी भी जब्त की थी. बाद में उससे लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया गया. विनोद सिंह ने पुलिस से ऐसे अवैध लोगों पर कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-dc-for-encroachment-of-drain-in-baliguma-jaipal-colony-and-construction-of-house/">जमशेदपुर

:  बालीगुमा जयपाल कॉलोनी में नाला का अतिक्रमण कर घर बनाने की डीसी से शिकायत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp