Search

 
 
 

जमशेदपुर: पंसस के द्वारा सार्वजनिक शौचालय अपने घर में बनवाने की बीडीओ से शिकायत, जांच एवं कार्रवाई की मांग

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिमी घाघीडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नानी मुर्मू एवं उनके पुत्र दुर्गालाल मुर्मू (पूर्व पंसस) पर सरकारी राशि का दुरूपयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया. ग्रामीणों का आरोप है कि वितीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत सार्वजनिक शौचालय का क्रियान्वयन वर्तमान पंसस नानी मुर्मू के द्वारा अपने घर में करवाया जा रहा है. जबकि इसके लिए ना तो ग्रामसभा की मंजूरी ली गई. ना ही लाभुक समिति का चयन किया गया. मिलीभगत से मां-बेटे के द्वारा सरकारी योजना का क्रियान्वयन कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की. बीडीओ से इसकी जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2021 में दुर्गालाल मुर्मू पंसस चुने गए. उस समय योजना की मंजूरी मिली. इसी बीच विगत चुनाव में दुर्गालाल मुर्मू की मां नानी मुर्मू पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई. उन्होंने पुरानी योजना का क्रियान्वयन सार्वजनिक जगह पर नहीं कराकर अपने घर में करवा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-an-electric-pole-in-sakchi-fire-brigade-brought-it-under-control/">जमशेदपुर

: साकची में बिजली के खंभे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

खुले में शौच जाने को मजबूर हैं ग्रामीण

[caption id="attachment_645873" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sauchalaya1.jpg"

alt="" width="576" height="832" /> शौचालय भवन[/caption] अपनी शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के लिए सार्वजनिक शौचालय की मंजूरी मिली. लेकिन उसे व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर में निर्माण कराया जा रहा है. जबकि विगत कई वर्षों से ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि किसी के घर में बने शौचालय का इस्तेमाल ग्रामीण कैसे कर सकते हैं. निकट भविष्य में इसको लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है. ग्रामीणों ने बीडीओ से सार्वजनिक शौचालय को सार्वजनिक जगह पर बनवाने एवं योजना की आवंटित राशि की वसूली दोषियों से करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-raiding-team-seized-five-motor-pumps-installed-illegally-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में धावा दल ने छापेमारी कर अवैध रुप से लगाए गए पांच मोटर पंप सीज किया

आरोप निराधार, सरकारी जमीन पर बना है शौचालय

ग्रामीणों के आरोप एवं शिकायत के संबंध में पुछे जाने पर निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य दुर्गालाल मुर्मू ने स्वीकार किया कि उक्त योजना उनके कार्यकाल में मंजूर हुई थी. उस समय कोरोना का दौर चल रहा था. सार्वजनिक बैठक एवं ग्रामसभा की मनाही थी. जिसके कारण विभागीय स्वीकृति के बाद योजना की मंजूरी मिली. उन्होंने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराए जाने से साफ इंकार किया. कहा कि जहां शौचालय बना है वह सरकारी भू-खंड है. जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. शौचालय का निर्माण पांच लाख रुपये की लागत से कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-changed-due-to-cyclonic-circulation-strong-wind-is-blowing-it-may-rain/">जमशेदपुर

: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, चल रही है तेज हवा, हो सकती है वर्षा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही