Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड परिसर में बन रहे गोदाम में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की डीसी से शिकायत

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड परिसर में बन रहे गोदाम में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. उक्त आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार ने लगाया. उन्होंने इसकी शिकायत जिले की उपायुक्त से की. सुबोध सिंह सरदार ने बताया कि गोदाम के निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही बालू में मिट्टी की मात्रा ज्यादा है. ऐसा लग रहा है मानो बालू में मिट्टी को मिलाया गया है. गोदाम निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने से निकट भविष्य में अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-group-of-baba-baidyanath-seva-sangh-reached-suiya-mountain-from-sultanganj/">जमशेदपुर

  : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था सुल्तानगंज से पहुंचा सुईया पहाड़

ठेकेदार व अभियंता की मिली भगत का आरोप

अपनी शिकायत में सुबोध सिंह सरदार ने आरोप लगाया कि गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल ठेकेदार एवं विभागीय अभियंता की मिली भगत को दर्शाता है. उन्होंने उपायुक्त से स्वयं निरीक्षण कर इसकी जांच करने के लिए कहा. घटिया निर्माण की पुष्टि होने पर ठेकेदार को काली सूची में डालते हुए विभागीय अभियंता पर कार्रवाई करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-samaj-will-organize-blood-donation-camp-on-the-martyrdom-day-of-nirmal-mahto/">जमशेदपुर

: निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आदिवासी कुड़मी समाज आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही