Search

 
 
 

जमशेदपुर :  बालीगुमा जयपाल कॉलोनी में नाला का अतिक्रमण कर घर बनाने की डीसी से शिकायत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बालीगुमा जयपाल कॉलोनी और सुखना बस्ती को जोड़ने वाले नाले का अतिक्रमणकर घर बनाए जाने की स्थानीय लोगों ने डीसी से शिकायत की. शिकायत में लोगों ने कहा कि बालीगुमा नाले पर जल्द ही पुल बनने वाला है. पथ निर्माण विभाग की टीम ने स्थल का मुआयना किया है. अतिक्रमण होने से पुल निर्माण में भी बाधा उत्पन्न होगी. लोगों ने बालीगुमा निवासी मनोज सिंह पर अतिक्रमण का आरोप लगाया तथा कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि नाले की चौड़ाई लगभग 200 फीट है. जिसका लगभग 50 फीट हिस्सा मनोज सिंह द्वारा अतिक्रमण किया गया है. जिससे बरसात के समय नाले का जलस्तर बढ़ने से सुखना बस्ती के तरफ बढ़ने का खतरा है. शिकायत पत्र की प्रतिलिपि एसएसपी, एसडीओ, मानगो अंचल के सीओ तथा नगर निगम को भी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officers-should-focus-on-schemes-to-strengthen-the-rural-economy-ddc/">जमशेदपुर

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर फोकर करें अधिकारी- डीडीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही