Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकारी चापाकल और भूमि अतिक्रमण की डीसी-एसडीओ से शिकायत

 
Jamshedpur : गोलमुरी थाना अंतर्गत देबुन बगान में हनुमान मन्दिर के ठीक पिछले सरकारी चापाकल और भूमि पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर चहारदीवारी का निर्माण कर लिया गया है. इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता विक्रम पंडित ने जिला उपायुक्त, धालभूम एसडीओ और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से लिखित शिकायत की गई है. उन्होंने भू माफियाओं के कब्जे से सरकारी चापाकल और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-takes-out-protest-rally-against-ed-action/">चाईबासा

: ईडी की कार्रवाई के विरूद्ध झामुमो ने निकाली आक्रोश रैली

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

विक्रम पंडित ने शिकायत में जिक्र किया है कि गोलमुरी के देबुन बगान बस्ती निवासी दिबेश राज उर्फ राजा, दिव्यांशु उर्फ रौनक और उनके कुछ साथियों से क्षेत्र के लोग भयक्रांत हैं. सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जा कर बेचना इनका पेशा है. विरोध करने पर मारपीट करते हैं. सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा संरक्षण प्राप्त होने की वजह से थाना में इनके विरुद्ध शिकायत पर सुनवाई नहीं होती है. भाजपा कार्यकर्ता विक्रम पंडित ने उपायुक्त, एसडीओ सहित जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई का आग्रह किया है. विक्रम ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर यदि चापाकल और सरकारी भूमि से कब्जा नहीं हटाया जाता तो मामले को लेकर सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही