Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स एवं टीटीसीए प्रबंधन के जवाब से असंतुष्ट हो डीएलसी से की शिकायत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कन्वाई चालकों के माता-पिता का निःशुल्क ईलाज करने समेत 13 सूत्री मांगो के संबंध में टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं टीटीसीए प्रबंधन की ओर से दिए गए गोलमोल जवाब से झारखण्ड मजदूर यूनियन संतुष्ट नहीं हैं. यूनियन ने इस संबंध में कन्वाई यूनियन के साथ उप श्रमायुक्त के यहां शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में कंपनी प्रबंधन को त्रिपक्षीय वार्ता के लिए बुलाने की मांग की. झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत ने बताया कि टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ की ओर से प्रबंधन के समक्ष कई मांगे रखी गई थी. जिसके जवाब में कंपनी ने गोलमोल जवाब दिया है. कन्वाई चालकों के एवं परिजनों के हित में नहीं है. जिसके कारण असंतोष उभरा है. उन्होंने उप श्रमायुक्त ने इस मामले में निबंधित यूनियन एवं कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-paid-to-martyr-nirmal-mahto-in-bhuyandih/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

ऑल इंडिया कन्वाई वर्क्स युनियन का रद्द है निबंधन

झारखंड मजदूर यूनियन ने डीएलसी को सौंपे ज्ञापन में ऑल इंडिया कन्वाई वर्क्स युनियन (निबंधन संख्या 1523) को वार्ता में नहीं बुलाने की मांग की. कहा कि उक्त यूनियन का निबंधन रद्द हो चुका है. उक्त यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि कन्वाई चालकों के हित की बात नहीं करते हैं. ऐसे में उसे वार्ता में नहीं बुलाया जाय. प्रतिनिधिमंडल में सपन करवा, झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, भूपति सरदार,शिवलाल लोहरा, बिनोद सिंह, बलदेव सिंह, अनिल तिवारी, अवधेश सिंह, पप्पू सिंह, दीनानाथ तिवारी, जय भगवान, अमित दास, छोटे सरदार, शशि लोहरा, सुजय कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scam-in-the-name-of-lord-ram-is-not-new-for-bjp-dr-ajay/">जमशेदपुर

: भगवान राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए नई बात नहीं- डॉ. अजय
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही