Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिट्टी के मकान पर कब्जे की एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur (Sunil Pandey) : खासमहल निवासी मो.अजहर खान ने वरीय पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपकर खासमहल चारखंबा बस्ती में स्थित उनके घर को कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की. मो. अजहर खान ने बतौर कोर्ट के एग्रीमेंट के साथ श्रीमती गोप पति स्वर्गीय बाबूलाल गोप से 4 मार्च 2021 को  उक्त घर खरीदा था. उक्त कुथ दिनों तक घर बंद रहने पर वहीं के रहने वाले निशाकर पान ने घर पर लगा सीमेंट का एजबेस्ट्स खोल दिया. साथ ही एक तरफ की दीवार भी तोड़ दी. पुछताछ करने पर निशाकर पान झगड़ा करने लगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fcs-two-players-selected-in-indian-football-team/">जमशेदपुर

एफसी के दो खिलाड़ियों का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन

चार महीने से परसूडीह पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई

मो. अजहर खान ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी 2023 को इसकी लिखित शिकायत परसूडीह थाने में की. पुनः एक माह बाद दोबारा आवेदन दिया. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच निशाकर पान के द्वारा मेरे कमरे में मां मंगला की मिट्टी की मुर्ति रख दी गई. इसकी भी जानकारी परसूडीह पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. उक्त कमरे में वे असहाय व गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करते थे. मो. अजहर खान ने इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-public-hearing-the-local-people-opposed-the-expansion-of-the-wire-company/">जमशेदपुर

: जन सुनवाई में तार कंपनी के विस्तारीकरण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही