Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर न्यू सीतारामडेरा निवासी अतनु बंगमास ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है. अतनु ने लिखित शिकायत में बताया है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उनकी बेटी आद्रिजा बंगमास को निष्कासित कर दिया गया है तथा प्रिंसिपल द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है. अतनु ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-had-gone-to-prayagraj-lakhs-were-stolen-in-the-house/">जमशेदपुर

: प्रयागराज गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग

टायफायड होने की वजह से स्कूल की को-ऑर्डिनेटर सिस्टर मीरा ने स्कूल के दुसरे बच्चों को संक्रमण फैलने का हवाला देते हुए आद्रिजा को स्कूल में नहीं आने की सलाह दी. सिस्टर मीरा ने कहा था कि जब पूरी तरह ठीक हो जाओ तब स्कूल में आना. नवंबर 2022 में बेटी पूरी तरह ठीक हो गई. उस वक्त स्कूल जाने पर कहा गया कि आद्रिजा नए सेमेस्टर से अपनी पढ़ाई शुरू करे. कुछ दिनों बाद सेमेस्टर 2023-24 में एडमिशन करवाने के लिए गए तो सिस्टर मीरा ने पहले बात को टालने की कोशिश की पर बाद में प्रिंसीपल सिस्टर रश्मिता से मिलवाई. स्कूल की प्रिंसिपल ने टीसी लेने का दबाव बनाते हुए अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही