Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकारी जमीन बेचने पर एसएसपी से शिकायत

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मुहल्ला की रहनेवाली सुनीता निषाद से रैयती जमीन के नाम पर सरकारी जमीन बेच देने और 1.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में की गयी है. मामले में आरोपी पन्ना सिंह जंघेल, मुरली गोप, आकाश प्रमाणिक और विनोद सिंह को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-of-theft-and-snatching-after-a-fight-between-two-parties/">जमशेदपुर

: दो पक्षों में मारपीट के बाद चोरी और छिनतई का एफआइआर

परिचित पर ही फंसाने का लगाया आरोप

सुनीता निषाद का कहना है कि उसके परिचित आकाश प्रमाणिक ने कहा था कि पन्ना सिंह जंघेल के पास सोनारी मस्जिद के पास एक जमीन है. अगर पसंद आ जाये तो उसे ले सकते हैं. पन्ना सिंह ने जमीन दिखाने के बाद उसका मूल्य 6 लाख रुपये बताया था. 8 अप्रैल 2021 को जमीन का एकरारनामा बनाया और 3.60 हजार रुपये पन्ना सिंह जंघेल को दिया. आरोपी ने कहा था कि सुनीता निषाद को वह जमीन पर मकान बनाकर भी देगा, लेकिन नहीं दिया.

थाने में शिकायत करने पर दिया 1.15 लाख का चेक

सुनीता का कहना है कि उसने अपने साथ घटी घटना की शिकायत 24 मार्च और 29 अप्रैल को सोनारी थाने में जाकर की थी. इसके बाद पन्ना ने 1.15 लाख रुपये का चेक दिया था. चेक देने के साथ-साथ पन्ना ने अपने भाई विनोद सिंह को बैंक भेजा और रुपये निकालने के बाद 15 हजार रुपये रख लिया.

अब दे रहा जान से मारने की धमकी

सुनीता का कहना है कि अब जब वह अपने बाकी रुपये की मांग करती है तब उसे जान से मार देने की धमकी आरोपियों की ओर से दी जा रही है. सुनीता ने एसएसपी से पूरे मामले में गुहार लगाते हुये न्याय दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-wardrobe-factory/">जमशेदपुर

: अलमारी फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही