Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीटीसीए के बुकिंग क्लर्क को धमकाकर अवैध बुकिंग कराने की टेल्को थाना से शिकायत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्को चेसिस यार्ड में टीटीसीए के बुकिंग क्लर्क को धमकाकर अवैध बुकिंग कराने एवं कन्वाई चालकों को धमकाने की शिकायत टेल्को थाना में की गई. ऑल इंडिया कन्वाई ड्राईवर यूनियन के महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने शिकायत की. जिसमें उन्होंने बताया कि आए दिन ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन (निबंधन रद्द) के नेता अमरजीत सिंह बाटे एवं जयनारायण सिंह बुकिंग रूम (जाली के भीतर) घुसकर क्लर्क को धमकाकर अवैध बुकिंग करवाते हैं. इसका विरोध करने पर कन्वाई चालकों को धमकाया जाता है. यहां तक की बुकिंग रूम में लगी माईक से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कन्वाई चालकों को बूरे परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tmc-leader-demanded-to-make-roundabout-at-akashvani-and-toll-bridge-turn/">आदित्यपुर

: टीएमसी नेता ने आकाशवाणी व टोल ब्रिज मोड़ पर गोलचक्कर बनाने की मांग की

थाना प्रभारी से अवैध प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में टेल्को थाना प्रभारी से बुकिंग यार्ड में पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने के साथ ही बुकिंग रुम में अवैध रुप से प्रवेश करने वाले लोगों पर रोक लगाने की मांग की. साथ ही कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करे एवं कन्वाई चालको को सुरक्षा मुहैया कराए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-barigoda-formed-basti-vikas-sangharsh-samiti/">जमशेदपुर

: बारीगोड़ा के लोगों ने बस्ती विकास संघर्ष समिति का किया गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही