Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डूमरिया प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अनियमितता की सीएम से शिकायत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : डूमरिया प्रखंड के बांकीशोल से कुंडालुका तक बनने वाली सड़क पांच वर्षों बाद भी अधूरी है. उक्त सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जाना था. लेकिन आधी सड़क बनने के बाद से काम बंद है. ग्रामीणों को अंदेशा है कि ठेकेदार के द्वारा फाईलों निर्धारित दूरी तक सड़क सड़क का निर्माण दर्शाया गया हो. हालांकि यह जांच का विषय है. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की. वीर सिंह देवगम ने बताया कि पांच वर्षों बाद भी सड़क अधूरी है. सड़क पर चलना दूभर हो गया है. सड़क पर केवल कंकड़ दिखाई दे रहे हैं. जिसके कारण प्रतिदिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने बताया कि उक्त सड़क से फॉरेस्ट ब्लॉक, सारूदा, बांकीसोल, ऊपरबाकी, गमीराकोचा, चरनडीह, डीबीडीह एवं कुंडालूका के ग्रामीण प्रतिदिन आना जाना करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-cuet-priority-in-undergraduate-admission/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : स्नातक एडमिशन में सीयूईटी को प्राथमिकता

ठेकेदार ने नहीं लगाया सड़क निर्माण का बोर्ड

[caption id="attachment_688018" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dumaria-road-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> अधूरी बनी सड़क[/caption] वीर सिंह देवगम ने बताया कि सड़क का निर्माण करनेवाले ठेकेदार के द्वारा योजना के तहत सड़क निर्माण की लागत, लंबाई एवं प्राक्कलित राशि का जिक्र से जुड़ा बोर्ड भी नहीं लगाया है. जिसके कारण सड़क के संबंध किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही. उक्त सड़क के निर्माण में घोर अनियमितता बरते जाने की आशंका जाहिर करते हुए वीरसिंह देवगम ने मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा अधूरी सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की. शिकायत की प्रतिलिपि पोटका के विधायक, जिले की उपायुक्त को भी दी गई है. प्रतिनिधिमंडल में सीताराम सरदार, सेलाय देवगम, बुर्जू देवगम, बागून समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/adityapur-management-refuses-to-give-compensation-to-the-person-who-died-in-the-accident-in-jj-press-metal/">BREAKING

: बाबूलाल मरांडी बने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही