Search

 
 
 

जमशेदपुर : नक्शा विचलन कर कराए जा रहे निर्माण की डीसी से शिकायत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर पर्षद क्षेत्र के स्टेशन रोड में नानक होटल के द्वारा नक्शा विचलन कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. इसकी शिकायत स्थानीय निवासी अजीत सिंह ने उपायुक्त विजया जाधव से की है. शिकायत में उन्होंने कहा कि वगैर नक्शा स्वीकृति के अवैध मैरिज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है. नगर पर्षद की ओर से वहां पानी का कनेक्शन भी दिया गया है. जिसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है. अजीत सिंह ने इसकी जांच कराकर अवैध निर्माण बंद कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. शिकायत की प्रतिलिपि भू-राजस्व मंत्री, उप विकास आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के आप्त सचिव, अंचल अधिकारी जमशेदपुर एवं कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर पर्षद को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-by-forming-four-teams-garbage-lifting-is-being-done-by-cleaning-the-drain-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

चार टीम बनाकर जुगसलाई में नाली की सफाई करा हो रहा कचरा उठाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही