Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीडबल्यूयू में प्रशिक्षक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन(टीडबल्यूयू) में बुधवार को नेतृत्व विकास के उद्देश्य से दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय , भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया. इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. दस दिवसीय कार्यक्रम में श्रमिकों के प्रतिनिधियों को कंपनी एवं श्रम कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही आइपीएफ एवं अन्य जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दी गई. प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी कंपनी में श्रमिकों से संवाद करके उन्हें वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग की स्थिति, श्रम कानून, कंपनी कानून की जानकारी देंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-weekly-shrimad-bhagwat-katha-co-9-kundiya-gyan-yagya-started-with-kalash-yatra/">आदित्यपुर

: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ

प्रशिक्षण का उद्देश्य नेतृत्व का विकास करना

मौके पर प्रशिक्षक पशुपति नाथ शाह ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य नेतृत्व का विकास करना था. श्रमिकों के प्रतिनिधियों को कंपनी एवं श्रम कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही आइपीएफ एवं अन्य जानकारी प्रतिभागियों को दी गई. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि कैसे कार्य स्थल पर बेहतर कार्य व वातावरण बनाया जाए, कैसे प्रबंधन एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापिक किया जाए. प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही उद्योग का विकास होगा. उन्होंने कहा कि श्रमिकों के श्रम कानून की जानकारी होना आवश्यक है. इस लिए प्रतिभागियों को श्रम कानून के संबंध में पूरी जानकारी दी गई ताकि वो श्रमिकों के साथ बैठक कर चर्चा करें. इस अवसर पर मुख्य रुप से संजीव कुमार चौधरी, अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन, कार्यक्रम अध्यक्ष संजय कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ffi-organized-a-great-blood-donation-camp-on-republic-day/">धनबाद

: गणतंत्र दिवस पर एफएफआई ने लगाया महा रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही