Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएससीइटी में नई शिक्षा नीति पर कॉन्क्लेव 8 जुलाई को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरवीएससीइटी)  आठ जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की संभावनाएं एवं चुनौती विषय पर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने लगातार न्यूज को बताया कि इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस उपस्थित रहेंगे. इसके लिए उन्होंने अनुमति प्रदान की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-payers-association-to-file-writ-in-high-court-against-three-fold-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: तीन गुना बढ़े होल्डिंग टैक्स के विरोध में रेंट पेयर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट में करेगा रिट दायर

सरकारी व निजी विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे शामिल 

राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के सभी कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालय के कुलपति को आंमत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार की संभावनाएं एवं झारखंड में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में आने वाली चुनौती विषय पर गंभीर चर्चा की जाएगी. इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही