Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीपी समिति मध्य विद्यालय में शोक सभा, उपाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष समेत तीन को दी गई श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के केबुल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय के उपाध्यक्ष देव नारायण साहू, पूर्व उपाध्यक्ष गोवर्धन दास और पूर्व कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार का निधन जनवरी के अंतिम और फरवरी के प्रथम सप्ताह में हो गया. इसके बाद रविवार को विधालय सभागार में शोक सभा का आयोजन कर तीनों स्वर्गवासी सदस्यों को विद्यालय कमेटी समेत शिक्षक-शिक्षाकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये. दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कि गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-raju-ghosh-becomes-district-president-of-jharkhand-state-secondary-teachers-association/">घाटशिला

: झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने राजू घोष
विधालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्व गोवर्धन दास टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त होने के बाद से विद्यालय को अपना बहुमूल्य समय दिया करते थे. विधालय के रख-रखाव से लेकर पठन-पाठन तक में विशेष रुचि लिया करते थे. स्व देव नारायण साहू बहुत ही मेहनती और लगनशील व्यक्ति थे. उनके रहते विधालय के सभी कार्य समय से संपन्न हुआ करते थे. वे काम करवाने की कला में निपुण थे. स्व कृष्ण कुमार व्यहारिक, हंसमुख और सबके प्रिय थे. इन तीनों का हम सबों को छोड़ कर जाना काफी दुखदायी है. परिवार के साथ हमेशा विधालय परिवार खड़ा रहेगा. विधालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी ने भी उनके गुणों को सभी के समक्ष रखा. तीनों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : न">https://lagatar.in/neither-modi-came-nor-a-huge-tribal-conference-took-place/">न

मोदी आये, न विशाल जनजाति सम्मेलन हुआ
शोक सभा में परमानंद कौशल, जमुना देवी, संजय साहू, चंपा देवी, प्रकाश दास, चुन्नू सिन्हा, गजेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह, संगीता श्रीवास्तव, जगदेव साहू, सालिक दास देवांगन, मोहन कुमार, रामनरेश साहू, बिरेंद्र साहू टीनू, रेमन कुमार, राकेश कुमार, अशोक सिंह, धनेश्वर प्रसाद, त्रिलोचन कौर, अर्चना सिंह, सीमा, अनुसिया कुमारी, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, सारा मसीह, मनप्रीत कौर, निर्मला कौर, दीक्षा साहू, रीता शर्मा, कृतिका सिंह, कुमकुम सिंह, त्रिवेणी कुमार, चंदन दास मानिकपुरी आदि काफी संख्या में विद्यालय के सदस्यगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही