Search

 
 
 

जमशेदपुर : छात्र को क्लास रूम में बंद कर छोड़ जाने के मामले में प्रधानाध्यापिका को शोकॉज

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के एक सरकारी स्कूल में पिछले बुधवार को बड़ी लापरवाही प्रकाश में आयी थी. यहां के बिरसानगर जोन नंबर 6 के तमाड़िया बस्ती मध्य विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को क्लास में सोते हुए बाहर से ताला बंद कर शिक्षक स्कूल से चले गये थे. इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है. बता दें कि एक घंटे बाद बच्चे की जब नींद खुली तो वह क्लास रूम में चिल्लाने लगा. इसके बाद वहां से गुजर रही एक महिला ने आवाज सुनी तो उसने इसकी जानकारी स्कूल की एचएम ज्योत्सना सिन्हा को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-pairs-of-trains-will-stop-at-mahadevshal-during-the-shravani-fair/">जमशेदपुर

: श्रावणी मेले के दौरान महादेवशाल में नौ जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव
उसके बाद स्कूल के कमरे को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला गया था. हालांकि पूरे घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था. वहीं इसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी और अभिभावकों की शिकायत दर्ज उन्हें शांत कराया था. दूसरी ओर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने भी अपनी गलती स्वीकारी थी. मामले की जानकारी होने पर डीएसई निशु कुमारी ने कहा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी. इसी के तहत उन्होंने प्रधानाध्यापिका को शोकॉज किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही