: जायलो कार से टकराई एंबुलेंस, फिर कार के ऊपर पलटी
जमशेदपुर : ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : ओड़िशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कंग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखा और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह हादसा बहुत ही दुखद है. इस घटना की समीक्षा होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम इतने छोटे सोच के लोग नहीं है कि दुर्घटना के साथ ही रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग करें. लोकतंत्र में लोक नैतिकता और नीति से चलता है जबकि तंत्र मजबूती और स्थिरता से चलता है. उन्होंने कहा कि मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से ईश्वर से प्रार्थना की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ambulance-collided-with-xylo-car-then-overturned-the-car/">चांडिल
: जायलो कार से टकराई एंबुलेंस, फिर कार के ऊपर पलटी
: जायलो कार से टकराई एंबुलेंस, फिर कार के ऊपर पलटी
Leave a Comment