Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर करीम सिटी कॉलेज में शोकसभा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर करीम सिटी कॉलेज के सभागार में शोकसभा की गई, जिसमें सभी संकायों के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रर्थना की गयी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-student-organization-calls-for-jharkhand-bandh-on-april-10-in-protest-against-reservation-planning-policy/">मनोहरपुर

: आरक्षण, नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठन ने 10 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान
इस मौके पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने कहा कि आज हमने अपने प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें चेन्नई ले जाया गया था. वहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. श्री महतो ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में एक नई जान डाली तथा शिक्षा के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित की. श्री महतो लंबे समय तक याद किए जाते रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही