Search

 
 
 

Jamshedpur : जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति का पोटका में सम्मेलन 4 को

 
  • समिति ने पोटका विस से महीन सरदार को घोषित किया प्रत्याशी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति का पंचायस्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह 4 अक्टूबर को पोटका के पाड़ा मैदान (थाना के समीप) आयोजित किया गया है. उक्त सम्मेलन में जमशेदपुर, पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के पंचायत के कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल होगी. समिति के अध्यक्ष महीन सरदार ने बताया कि पोटका विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ संजीव सरदार को अपना जन प्रतिनिधि बनाया. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-losing-their-legs-due-to-uncontrolled-diabetes-dr-sengupta/">Chaibasa

:  अनियंत्रित मधुमेह के कारण लोग गंवा रहे हैं अपने पैर – डॉ सेनगुप्ता
उसपर वे खरा नहीं उतर पाए. इसलिए समिति ने विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है. इसके लिए जमशेदपुर के 21, पोटका के 35 तथा डुमरिया के 10 पंचायत के लोगों का सम्मेलन आयोजित किया गया है. उक्त सम्मेलन में विस चुनाव का आगाज होगा. समिति भारत आदिवासी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. प्रेस वार्ता में पंचायत समिति सदस्य संघ के राजू बेसरा, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रवि भूमिज, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र अलडा समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :   Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-swachhta-hi-seva-2024-campaign-launched-by-the-students-of-central-public-school-adityapur/">Adityapur

: सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के छात्रों द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही