Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा ईसीसी फ्लैटवासियों के समर्थन में आयी कांग्रेस, बंद गेट खोलवाने के लिए डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कदमा ईसीसी फ्लैट में रहने वाले लोगों ने कांग्रेस के सहयोग से सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी (नगर) अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने की. ईसीसी फ्लैट (आवासीय कालोनी) में पहले दो गेट हुआ करते थे. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी सहुलियत होती थी. लेकिन टाटा स्टील यूआईएलएल (पूर्ववर्ती जुस्को) ने एक गेट बंद कर दिया. जिसके कारण एक गेट पर आने-जाने वालों के दवाब बढ़ गया. धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि सती-घाट, मरीन ड्राइव से सटे गेट नंबर 2 के बंद हो जाने से पूरे आवागमन का भार केरला पब्लिक स्कूल के सामने वाली एकमात्र गेट पर आ गया है.  ईसीसी फ्लैट्स की आबादी के अलावा, स्कूल के सैकड़ों बच्चों के आवागमन के कारण ट्रैफिक का अतिरिक्त दबाव वहां हो गया है. जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-youth-from-odisha-abducted-a-minor-from-bhilaipahari/">जमशेदपुर

: भिलाईपहाड़ी से नाबालिग को भगा ले गया ओडिशा का युवक

आपात स्थिति में हो सकती है दिक्कत

धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि फ्लैट एरिया में आवागमन के लिए एक गेट होने से निकट भविष्य में किसी तरह की अनहोनी अथवा आगजनी होनेक की स्थिति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बताया कि प्लैट्स में रहने वाले सभी लोग टाटा स्टील के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन हैं. कर्मचारियों को आफिस आने-जाने के समय और स्कूल में बच्चों के आने एवं छुट्टी के वक्त, सड़क पर काफी ज्यादा भीड़ हो जाती हैं जो बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर भी एक बड़ा खतरा है. साथ ही गेट के समीप स्थित सड़क को दो भागों में बांटने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है. उन्होंने उपायुक्त से शनि मंदिर के समीप जुस्को द्वारा खड़ा किया गया अवरोध हटाने तथा पूरे मामले में उचित कदम उठाने का आग्रह किया. प्रदर्शन में कांग्रेस नेता बबलू झा समेत अन्य कांग्रेसी एवं फ्लैटवासी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tributes-paid-to-the-martyrs-in-the-domicile-movement/">जमशेदपुर

: डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही