Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने घाटशिला में बिजली बिल पर ईई से की वार्ता

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान गुरुवार को घाटशिला पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मटियाडीह के मोड़ाकाठी में देवेंदर कौर के ढाबे की मीटर रीडिंग ठीक कराने की मांग की है. देवेंदर कौर जमशेदपुर के काशीडीह की रहने वाली हैं. कोरोना काल में देवेंद्र कौर का ढाबा बंद हो गया था. पता चला कि उसका 50 हजार रुपए का बिल बकाया है. मीटर रीडिंग नहीं हो पा रही थी. कार्यपालक अभियंता ने मौलाना अंसार खान को आश्वस्त किया है कि एसडीओ को भेजकर इंक्वायरी कराने के बाद बिल को ठीक कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sonu-mishra-convicted-in-priest-saurabh-suman-jha-murder-case/">जमशेदपुर

: पुजारी सौरभ सुमन झा हत्याकांड में सोनू मिश्रा दोषी करार

बिजली आपूर्ति का भी उठाया मामला

मौलाना अंसार खान ने घाटशिला इलाके में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने का भी मामला उठाया कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अभी उनके इलाके में ठीक-ठाक बिजली आपूर्ति हो रही है बिजली आपूर्ति की स्थिति को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही