Search

 
 
 

जमशेदपुर : कांग्रेस ने रची थी बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश : अमर बाउरी

 
  • भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस
  • नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं के संग बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे. उन्होंने देश से भेदभाव असमानता को दूर किया और सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी. कांग्रेस ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची. पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया. संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 10 वर्षों में हुए हैं. बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है. हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है. समाज में एकता बनाए रखने व दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है. इसे भी पढ़ें : गीता">https://lagatar.in/babulal-said-on-attack-on-geeta-koda-this-is-an-attack-on-democracy/">गीता

कोड़ा पर हुए हमले पर बोले बाबूलाल – ये लोकतंत्र पर हमला
रविवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नेता प्रतिपक्ष सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए. इससे पूर्व साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : गम्हरिया">https://lagatar.in/villagers-protested-against-bjp-candidate-geeta-koda-in-mohanpur-gamharia-did-not-allow-her-to-enter-the-village/">गम्हरिया

के मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव में नहीं घुसने दिया
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, डॉ राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, बिमल बैठा, हलदर नारायण साह, प्रशांत पोद्दार, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, पी के करवा, रमेश नाग, ताराचंद कालिंदी, ज्योति बाग, ओम प्रकाश रजक, दिलीप पासवान, राकेश मुखी, शंभू राम, चंदन भारती, धीरज मुखी, चंद्रशेखर दास, मंडल अध्यक्ष विकास बाउरी, पोरेष कालिंदी, राजाराम, अशोक कुमार, गणेश दास, बबलू मुखी, अशोक बेहरा, चंदन मुखी, बादल मुखी, सरजू मुखी, संध्या देवी, बिंदिया मुखी, गंगा मुखी, चंदा कालिंदी, आरती मुखी, मुकेश बेरा, रवि भुइयां, झुटू कोर, किशोर कालिंदी, नरेश बगत्ती, गुरु पोदो कालिंदी, करण बाउरी, संतोष कुमार, मिथिलेश साव, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक डे, गणेश मुंडा, संजीत चौरसिया समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/cm-champai-soren-will-be-litmus-test-in-kolhan/">कोल्हान

में सीएम चंपाई सोरेन का होगा लिटमस टेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही