Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में भालूबासा में की नुक्कड़ सभा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : भालूबासा शीतला मंदिर के पास शाम 7.30 बजे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. इसका नेतृत्व जिला कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने किया. सभा में महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाने का विरोध किया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazagon-independence-cup-football-tournament-organized-teams-from-many-states-participated/">मझगांव

: स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कई राज्यों की टीम ने की शिरकत
[caption id="attachment_392719" align="aligncenter" width="558"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/jsr-congrss-2.jpeg"

alt="" width="558" height="372" /> कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता[/caption]

देश की जनता महंगाई से त्रस्त : रामाश्रय प्रसाद

कार्यक्रम में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के प्रभारी सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. 2014 में मोदी सरकार गठित होने से पहले जिस तरह थोड़ी सी मूल्य वृद्धि पर हंगामा खड़ा करती थी आज उसी तर्ज पर उन्हें इतनी मूल्यवृद्धि पर विरोध करना चाहिए. मोदी सरकार पूर्ण रूप से आम जनता को ठगने का काम कर रही है. जब तक पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम कम नहीं किए जाएंगे, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं हटेगी. युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, इसलिए कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-lakhs-of-scam-in-toilet-construction-investigation-revealed-after-complaint/">तांतनगर

: शौचालय निर्माण में लाखों का घोटाला, शिकायत के बाद जांच में हुआ खुलासा

कार्यक्रम में यह रहे शामिल

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, लाल बहादुर सिंह, रियाजुद्दीन खान, बिरसा नगर प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, टेलको प्रखंड अध्यक्ष विनोद रजक, साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, साकची प्रखंड के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, साकची थाना अध्यक्ष नवीन मिश्रा, महिला कांग्रेस के नेत्री संध्या दास, युवक कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अक्षय सिंह, राजीव यादव, पंकज उपाध्याय, बिपिन बिहारी, प्रदीप यादव, रमेश, अंकित, आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही