Search

 
 
 

जमशेदपुर : कांग्रेस ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों व 18 प्रखंड अध्यक्षों को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कांग्रेस के नेता दिवेश राज के नेतृत्व में शनिवार को गोलमुरी के उत्कल समाज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के हाथों जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों और 18 प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी बबलू झा ने बताया कि जो लोग सम्मानित किए गए उनमें चाकुलिया के प्रखंड अध्यक्ष समीर दास, बहरागोड़ा के विमल बारीक, धालभूमगढ़ के शतादल गिरी, पटमदा के देबू लाल सहिस, घाटशिला के अमित राय, मुसाबनी के संजय कुमार साह, डुमरिया के सुखलाल सोरेन, बोड़ाम के मनोज कुमार महतो, जमशेदपुर ग्रामीण के आशीष ठाकुर, बिरसा नगर के संजय घोष, कदमा व सोनारी के सुनीत कुमार, मानगो के ईश्वर कुमार सिंह, गोलमुरी के लकी शर्मा, टेल्को के विनोद रजक और जुगसलाई के कैसर आलम अंसारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-government-held-a-meeting-of-bdo-regarding-your-door-program/">मनोहरपुर

: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे डॉ. अजय कुमार

पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने समारोह के बाद कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव जमशेदपुर से लड़ने के इच्छुक हैं. इसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने टिकट दिया तो वह चुनाव लड़ेंगे. पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार से जब यह पूछा गया कि यहां से झामुमो भी चुनाव लड़ सकती है. तो उन्होंने कहा कि ये महागठबंधन के अंदर का मामला है. वह लोग निपटा लेंगे. यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार को टिकट मिलेगा. तो झामुमो कहीं दूसरी जगह से चुनाव लड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही