Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को जमशेदपुर से कांग्रेस नेता व पदाधिकारी जायेंगे गढ़वा : आनंद बिहारी दुबे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत जोड़ो न्याय यात्रा कई मद्देनजर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की बैठक बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुई. इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने की. बैठक में उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में 14 फरवरी से सुबह 9 बजे गोदरमाना गढ़वा, दोपहर 2 बजे रंकागढ़ फाटक, स्वागत गढ़वा नगर बाजार, संध्या 5 बजे जनसभा बिश्रामपुर, रात्रि विश्राम नवा बाजार पलामू तक की न्याय यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला के नेता शामिल होंगें. न्याय यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कार्यालय से पास उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-madhya-pradesh-congress-remembers-villages-poor-and-farmers-during-elections/">मध्य

प्रदेश में बोले पीएम मोदी,  कांग्रेस को चुनाव के समय गांव, गरीब और किसान याद आते हैं …
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जिले के पार्टी नेता एवं पदाधिकारियों से 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे तिलक पुस्तकालय से गढवा के लिए प्रस्थान करने का आह्वान किया. बैठक में उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, खगेनचंद्र महतो, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफीअहमद खान, अरुण कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, कमलेश कुमार, उदय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, दिबेश राज, नलनी कुमारी, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, इंतिखाब वास्ती, धर्मा राव, सन्नी सिंह, गीता सिंह, रवि राज, सुल्तान अहमद, सचिन कुमार सिंह, राजनारायण यादव, नारायण डे, बलराम दास, सूरज मुंडा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही