Search

Jamshedpur : कांग्रेस ने 24 घंटे के लिए आधा झुकाया पार्टी का झंडा, सारे राजनैतिक कार्यक्रम रद्द

Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में रतन टाटा के निधन पर गुरुवार को तिलक पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन किया. पार्टी ने 24 घंटे के लिए पार्टी का झंडा आधा झुकाया और सारे राजनैतिक कार्यक्रम रद्द कर दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस लौहनगरी के लिए स्व. रतन टाटा न केवल एक उद्योगपति थे, बल्कि वे प्रत्यक्ष रूप से हमारे अन्नदाता थे. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आनन्द बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह, ज्योति मिश्र, रिशी मिश्रा, सन्नी सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, निखिल तिवारी, गौरव कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-police-recovered-49-boxes-of-illegal-foreign-liquor/">Jamshedpur

: परसुडीह पुलिस ने 49 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp