Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर  : कांग्रेस पार्टी शनिवार से शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान- दुबे

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जायेगी. झारखंड राज्य में इसकी शुरुआत के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे. इसकी जानकारी तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत साहिबगंज जिले से होने वाली है. मौके पर खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे. इसको लेकर जमशेदपुर से करीब 150 कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता साहिबगंज पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-martyrs-wife-demands-allotment-of-agricultural-land-in-janata-darbar/">धनबाद

: जनता दरबार में शहीद की पत्नी ने की कृषि भूमि आवंटन की मांग

समस्यायें सुनी जायेगी

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के नेता लोगों की समस्यायों को सुनेंगे और उसके समाधान की दिशा में भी आवाज बुलंद करेंगे. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रत्येक बूथ स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया है.

प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर पर चलेगा अभियान

एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का व्यापक प्रसार के लिये झारखंड के सभी जिला, सभी प्रखंड, सभी मंडल कांग्रेस कमेटी, सभी पंचायत, सभी बूथ स्तर और ग्राम स्तर तक अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है.

ये थे मौजूद

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अलावा प्रदेश सचिव सामंता कुमार, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, मौलाना अंसार खान, अजय मिश्रा, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-rejected-the-petition-to-ban-bbc-said-this-is-a-completely-false-idea/">सुप्रीम

कोर्ट ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने की याचिका खारिज की, कहा- यह पूरी तरह मिथ्या विचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही