Search

 
 
 

जमशेदपुर : कांग्रेस ने निकाली प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की शव यात्रा

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की शव यात्रा निकाली. शव यात्रा रामलीला मैदान से साकची गोलचक्कर तक निकाली गई. यात्रा के दौरान केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई. जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि जनता ने 2024 में केंद्र की इस गूंगी-बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है. मोदी ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, देश के किसानों की दुगनी आय और महंगाई कम करने को लेकर अनेकों झूठे वादे किए. जिला कांग्रेस के सचिव राजा सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के किये गये झूठे वादों के खिलाफ जन आक्रोश साफ दिखाई दे रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-should-follow-coalition-religion-does-not-accept-the-statement-of-local-level-leader-geeta-koda/">चाईबासा

: झामुमो निभाए गठबंधन धर्म, लोकल स्तर के नेता के बयान को नहीं मानती : गीता कोड़ा

शव यात्रा में ये लोग हुए शामिल

शव यात्रा में धर्मेंद्र सोनकर, राजा सिंह राजपुत, सुल्तान अहमद, रामेश्वर प्रसाद, अमरजीत नाथ मिश्रा, परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, डॉ. परितोष सिंह, बलदेव सिंह, आजम सफी, कमलेश्वर जल, सोमनाथ विश्वास, लकी शर्मा, कृष्णा लोहार, अनिता, गोविंद बगदल, मनीष मार्डी, राकेश गुप्ता, पूजा डे, रोशन केसरी, नरेश सिंह, अल्वीन बाजरे, मुख्तार सिंह, रोशन केसरी, अनिता कुमारी, पूजा डे, सुमित केसरी, दीपक कुमार, बादशाह खान, सुरोजित दास, अमर माझी, अनिल मुखी, प्रिंस मासी, अजय मासी, देवराज, संदीप कुमार, दीपक मिश्रा, धीरज कुमार, समरजीत सिंह, सुनील कुमार, अमित दुबे, करण सोनकर, नरेश पंचू, सुमित केसरी, रॉबिन शर्मा, प्रकाश वर्मा, शत्रुघ्न रविदास, लक्ष्मण रविदास और जिला कांग्रेस के अन्य सदस्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही