Search

 
 
 

जमशेदपुर : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बांटा जरूरत का सामान

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को मानगो, कदमा, शास्त्री नगर आदि इलाके के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जरूरत की सामग्री का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने खाद्य सामग्री सत्तू, चूड़ा, गुड़, बिस्किट, केला और ब्रेड के अलावा अगरबत्ती, मोमबत्ती, पानी की बोतल, साबुन आदि का वितरण किया गया है. इसके अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर कचरे का उठाव किया और ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिड़काव भी किया. कई घरों में मोटर लगाकर पानी को निकाला जा रहा है. इस वितरण कार्यक्रम में गुड्डू गुप्ता, भबन शुक्ला, प्रभात ठाकुर, मनोज झा, बबुआ झा, संजय तिवारी, ईश्वर सिंह, आलम, अमित प्रसाद, राजेश गोराई, माजिद अख्तर, राकेश जयसवाल, निमाई अग्रवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-leader-harelal-mahto-distributed-relief-material-among-the-submerged-displaced/">चांडिल

: जलमग्न विस्थापितों के बीच आजसू नेता हरेलाल महतो ने बांटी राहत सामग्री

इन इलाकों में हुआ सामग्री का वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Congress-Vitran-1.jpg"

alt="" width="1040" height="649" /> कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड, करीम सिटी कॉलेज रोड, कृष्णा नगर, शांति नगर, लक्ष्मण नगर, कुंवर बस्ती, सोनारी, निर्मल बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, टीलू भट्टा, रूपनगर, कालिंदी बस्ती, बलराम भट्टा, कदमा, ग्रीनपार्क बस्ती, राम नगर रोड नंबर 2, हाड़ गोदाम एरिया, गोलगप्पा लाइन, विद्यापति टावर, निर्मल कॉलोनी, प्रतिमा नगर, बागे बस्ती, श्याम नगर, कदमा, रामजन्म नगर रोड नंबर 1 से 10 तक, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 से 5 तक, श्याम नगर, आवास अपार्टमेंट्स, अपना कंपलेक्स, बीएससी स्टेट आदि इलाके में राहत सामग्री का वितरण किया है. इसके अलावा टैंकर से जलापूर्ति भी कराई जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-construction-of-ganesh-puja-pandal-started-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में गणेश पूजा पंडाल का निर्माण शुरू

स्वास्थ्य मंत्री ने मदद करने वालों को कहा राहतवीर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को राहत वीर का नाम दिया है. उन्होंने कहा कि सभी राहतवीर अच्छा काम कर रहे हैं. स्वास्थ मंत्री ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए वह सभी का धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के सहयोग के लिए हमेशा हाजिर हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही