Search

 
 
 

जमशेदपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का किया विरोध

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर रविवार को साकची गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का विरोध किया. इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 100वीं बार भी अपनी ही मन की बात की. उन्होंने कहा कि पूरा विश्व नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मान रहा है लेकिन नरेंद्र मोदी आज भी स्वयं को भाजपा का भी प्रधानमंत्री मान रहे हैं. 2014 में जिन वादों के सहारे वे सत्ता के शिखर पर पहुंचे वे उन वादों को भुल गए हैं. देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है लेकिन प्रधानमंत्री के मन की बात में कभी इन समस्याओं का जिक्र नहीं किया जाता है. किसी द्वारा कही गई बातों को प्रधानमंत्री द्वारा बार बार दोहराया जाता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bjp-workers-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-in-mouda-panchayat-bhavan/">बहरागोड़ा

: मौदा पंचायत भवन में प्रधानमंत्री के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी

प्रधानमंत्री लोगों को धोखा देने का काम किया है

दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की भावनाओं से खेलने और लोगों को धोखा देने का काम किया है. प्रधानमंत्री द्वारा अब तक के शासन काल में नए उद्योग लगान के बजाए लगातार सरकारी कंपनियों को बेचने का काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री एवं सत्ताधारी दल द्वारा संसद के बजट सत्र को केवल इसलिए बाधित किया गया कि अडानी घोटाले के लिए जेपीसी की मांग को टाला जा सके. दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ जब सारा विपक्ष अडानी घोटाले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने का मांग कर रही है तो सत्ता पक्ष द्वारा संसद सत्र को बाधित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश की जनता त्राहिमाम कर रही है और प्रधानमंत्री अपनी ही मन की बात कर रहे है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही