Search

 
 
 

Jamshedpur : कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर डटे रहें : आनंद बिहारी दुबे

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में हुई. बैठक में जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही श्री मोहंती को हर हाल में जीत दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से आग्रह करने के साथ ही आसन्न लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत हर हाल में सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह कार्य तन मन धन लगा कर करें. इसे भी पढ़ें : पवन">https://lagatar.in/pawan-kheda-said-modi-ji-has-started-considering-himself-above-god-arrogance-has-come-people-are-angry/">पवन

खेड़ा ने कहा, मोदी जी अपने आप को भगवान से ऊपर मानने लगे हैं…अहंकार आ गया है, लोगों में गुस्सा है
उन्होंने सभी पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन बूथ पर सुबह छह बजे से संध्या छह बजे तक डटे रहने को कहा. साथ ही कहा कि विपक्षी दल के लोग यदि वोगस वोट डालने का का प्रयास करते हैं, तो इसका प्रतिकार करें तथा चुनाव अधिकारी को अविलंब सूचना दें. बैठक का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया. बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश तिवारी, केके शुक्ला, सामंता कुमार, बृजेंद्र तिवारी, रियाजुद्दीन खान, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, राज किशोर यादव, संजय सिंह आजाद, सफी अहमद खान, पवन कुमार बबलू, बिजेंद्र पाण्डेय, गुरदीप सिंह, नलिनी कुमारी, रीता शर्मा, रवि शंकर के पी, बिरेंद्र पाण्डेय, शाहनवाज खान, तनवीर खान, राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, धर्मा राव, आशीष ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-what-could-be-a-bigger-misfortune-than-if-a-leader-who-was-the-cm-of-a-state-is-in-jail-vishnudev-sai/">Jamshedpur

: किसी राज्य का सीएम रहा नेता जेल में हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा : विष्णुदेव साय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही