Search

 
 
 

Jamshedpur : कांग्रेसियों ने विधायक सरयू व पूर्व मंत्री अर्जुन का फूंका पुतला

 
  • कल्याणनगर-इंद्रानगर मामले में जनता से सच्चाई छुपाने का लगाया आरोप
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साकची गोलचक्कर पर विधायक सरयू राय व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला फूंका. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों पर भुइंयाडीह स्थित कल्याणनगर, छायानगर एवं इंदिरानगर में बसे तकरीबन 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में शिकायत का आरोप लगाकर नारेबाजी की. धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधि सरयू राय जनता को न्याय दिलाने की बजाय मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 6 जुलाई, 2024 को स्थानीय अंचल कार्यालय द्वारा जेपीएलई (झारखंड पब्लिक लैंड एनक्रोचमेंट) के तहत दी गई नोटिस का स्क्रिप्ट 2023 में ही लिखा गया था. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-anurag-joins-taekwondo-master-instructor-course/">Chakradharpur

: ताइक्वांडो मास्टर इंस्ट्रक्टर कोर्स में अनुराग हुए शामिल
एनजीटी में शिकायत के बाद चार माह पहले जल-संसाधन विभाग, मानगो नगर-निगम, जेएनएसी एवं स्थानीय जिला प्रशासन को संयुक्त सर्वेक्षण रिपोर्ट देना पड़ा. लेकिन इतने दिनों तक मामले को अर्जुन मुंडा एवं विधायक सरयू राय दबाए रहे. उन्होंने सरयू राय से पुछा कि आखिर किन परिस्थितियों में जनजातीय मामलों के एक केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मामलें में शिकायत करनी पड़ी. बताने की बात तो दूर उल्टे वे उनका बचाव कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बब्लू झा, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, अजितेष उज्जैन, अभिजित सिंह फिरोज खान, बलदेव सिंह, सुशीला पांडे, सीमा मोहंती, देव शरण सिंह, अजय महतो, एसआरके कमलेश, सुनील प्रसाद, कैलाश, सुरेंद्र शर्मा, जिला महासचिव अमित दुबे, सचिव शमीम गद्दी, सुल्तान अहमद अजाम शफी, प्रिंस सिंह, संध्या दास, नीरज सिंह, गीता सिंह, नीरज साहू, रवि राज, रवि यादव, संतोष गुप्ता, अशोक साहू, गोलू साहू, किशन कुमार, प्रवीण साहू अमन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही