Search

 
 
 

जमशेदपुर : मध्यप्रदेश पेशाब कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मध्यप्रदेश के सीधी जिले में घटित, घृणित एवं अमानवीय पेशाब कांड के विरोध में बुधवार को जिले के कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया. इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार एवं भाजपा के विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन का आयोजन कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेद्र सोनकर के निर्देशन में  सचिव रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में किया गया. धर्मेन्द्र सोनकर ने बताया कि इस घृणित कृत्य की जितनी निंदा की जायें कम हैं. आदिवासी दलित मजदूर के मूंह पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि के द्वारा पेशाब किया जाना भाजपी की आदिवासी-दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. कहा कि एक तरफ तो संबधित सीधी क्षेत्र के भाजपा विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला आरोपी से खुद का या भाजपा से किसी तरह का संबंध होने से इंकार करते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो और तस्वीरें हैं जो उनके इस दावे को खारिज करतें हुये साफ साफ साबित करतें हैं कि आरोपी भाजपा विधायक प्रतिनिधि होने के अलावा भाजपा युवा मोर्चा का जिला-उपाध्यक्ष भी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-couple-returning-from-dhanbad-trampled-by-hiwa-three-year-old-girl-including-woman-died/">जमशेदपुर

: धनबाद से लौट रहे दंपती को हाइवा ने रौंदा, महिला समेत तीन साल की बच्ची की मौत

इंसानियत शर्मसार हुई- बबलू झा

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा की भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहा है. मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है.रईस रिजवी छबन ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की बात तो कहते हैं पर हकीकत में भाजपा की इस मनुवादी सरकार की नजर में गरीब, वंचित और शोषित-आदिवासी के जीवन का कोई सम्मान या मोल नहीं हैं. वरना वीडियो के तौर पर साक्ष्य सामने हैं, वे क्यों नहीं अपराधी के घर पर बुलडोजर चलवाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-committee-members-of-fmm-department-submitted-memorandum-to-the-president-of-tata-workers-union/">जमशेदपुर

: एफएमएम विभाग के कमिटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

पुतला दहन में यह थे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्री जेबा खान, फिरोज खान, अफसर, चिंटू शशि, भूषण प्रसा,द अमित दुबे, अभिजीत सिंह, अजितेश उज्जैन, सुल्तान अहमद, राजा सिंह राजपूत, अनीता, कृष्णा लोहार, गौतम आजम, शफी, लक्की शर्मा, गोविंद, मिनु कुमारी, पूजा डे, ईश्वर चंद गुप्ता, मनीष मार्डी, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-selection-of-players-from-seraikela-kharsawan-district-to-participate-in-state-level-kho-kho-competition-on-9th/">जमशेदपुर

: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सराइकेला-खरसावां जिले के खिलाड़ियों का चयन 9 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही