Search

 
 
 

जमशेदपुर :मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी नगर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार का कदमा में पुतला दहन किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने नरेद्र मोदी एवं गृह मत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धर्मेंद्र सोनकर ने कहा की मणिपुर में हुई घटना का वीडियो देखकर पूरा देश शर्मसार है. खुद को विश्वगुरु बताने वाला व्यक्ति (पीएम) मणिपुर पर तब सिर्फ 36 सेकंड बोला, जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया. इंसानियत शर्मसार है. लेकिन देश का प्रधान सेवक मौन है. देश, समाज एवं इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना केंद्र सरकार की घोर विफलता एवं संवेदनहीनता का अत्यंत शर्मनाक सबूत हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-surbhi-branch-installed-sanitary-pad-vending-machine-at-sakchi-gurudwara-school/">जमशेदपुर

: साकची गुरुद्वारा स्कूल में सुरभि शाखा ने लगायी सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन

राष्ट्रपति से दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग

धर्मेंद्र सोनकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कहा कि देश की सर्वोच्च पद पर आसीन होने के साथ-साथ आप उस समुदाय की महिला (आदिवासी) हैं. जिनके साथ बर्बरता की गई है. साथ ही मणिपुर की वर्तमान सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह घटना 4 मई की हैं जिससे संबंधित एफआईआर पिछले 18 मई को ही हो चुकी थी. पर यह सरकार हरकत में तब आती हैं जब इससे संबधित शर्मनाक वीडियो लीक होती हैं. वहीं जिला उपाध्य्क्ष बब्लू झा ने कहा कि संसद का सत्र शुरु होने पर मोदी जी 8 मिनट 25 सेकंड बोले, जबकि मणिपुर के लिए सिर्फ़ 36 सेकंड. इतना ही नहीं  मणिपुर पर बोलने के बजाय राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ताने कसे. उन्होंने कहा कि इस हैवानियत के प्रधानमंत्री भी उतने ही जिम्मेदार हैं. जितने इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी व शामिल लोग हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-we-are-all-property-holders-not-owners-dr-sanjeev/">जमशेदपुर

: हम सब संपत्ति के होल्डर हैं, मालिक नहीं – डॉ. संजीव

पुतला दहन में यह लोग थे मौजूद

[caption id="attachment_705787" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/कांग्रेस-पुतला-300x259.jpg"

alt="" width="300" height="259" /> कदमा में पुतला जलाते कांग्रेसी[/caption] इस पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री जेबा खान के अलावे जिला फ़िरोज़ खान, जिला सचिव रईस रिजवी, गोपाल यादव, अभिजीत सिंह, अफसर चिंटू, अहमद सफी बादशाह, अजितेश् उज्जैन, राकेश साहू, अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद, राजा सिंह राजपूत, सीनू रेड्डी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, टीपू सुल्तान, आसिफ, चिनु, इमरान, रतन, गौतम रविदास, प्रिंस मोहसीन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह,  अख्तर हुसैन, सिकंदर खान, गुलाम अली, शहजादा, सलीम आसान, जावेद जमाल समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stolen-car-stolen-in-odisha-four-members-of-inter-state-gang-arrested/">जमशेदपुर

: चोरी की कार से ओडिशा में की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही