Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, किया लड्डू का वितरण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साकची गोलचक्कर पर ढोल नगाड़ा के साथ जश्न मनाया. वहीं लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया. मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह बता दिया कि धर्म के नाम पर और झुठे वादों के सहारे ज्यादा दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिरा कर अपनी सरकार बनाई थी. कर्नाटक में भ्रष्टाचार को बढ़ाया वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह बता दिया की लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अब लोगों को बरगलाया नहीं जा सकता. [caption id="attachment_636236" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Congress-2_121.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जश्न मनाते कांग्रेसी.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-divisional-president-of-bjp-st-morcha-complained-to-the-deputy-commissioner/">डुमरिया

: भाजपा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने उपायुक्त से की शिकायत

चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे पर नहीं की चर्चा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं पर बात ही नहीं की. उन्होंने धर्म की चर्चा खूब की. दुबे ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक विकट समस्या है लेकिन प्रधानमंत्री ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को तार-तार कर दिया. कर्नाटक की जीत से हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित हैं. दुबे ने बताया कि पूरे जिले में पंचायत स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता शनिवार को जश्न मना रहे हैं. इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया. ढोल बजाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही