Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई, देश में परिवर्तन का लिया संकल्प

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को साकची गोलचक्कर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सफल समापन पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को बधाई देकर देश में परिवर्तन का संकल्प लिया. इधर जमशेदपुर में भी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से साकची गोल चक्कर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए "नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो" यात्रा के सफल समापन पर एक दूसरे को बधाई देकर देश में परिवर्तन का संकल्प लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर डाली थी. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-complaint-made-to-barkuwar-gagarai-against-the-exploitation-of-chidiya-mine-workers/">किरीबुरू

: चिड़िया खदान के मजदूरों के शोषण के खिलाफ बड़कुवंर गागराई से की गई शिकायत

नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया

महात्मा गांधी जैसे पुण्यात्मा को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत निर्माण करने का संकल्प लिया गया. उन्होंने देश के वर्तमान हालात के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए राहुल गांधी के ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा को आत्मसात करते हुए नए भारत के निर्माण करने का संकल्प दोहराया. दुबे ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और नफरत बढ़ाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. देशवासियों को इस पर मंथन करते हुए सत्ता परिवर्तन में सहयोग करना चाहिए. वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर, राकेश तिवारी, बबलू झा, कमलेश पांडे सहित अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही