Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्कों से कांग्रेसियों ने शुरु किया घर-घर तक भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) :  प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने घर-घर तक भारत जोड़ा की बात, आमजनों के साथ कार्यक्रम टेल्को से शुरु किया. उक्त कार्यक्रम आगामी 5 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान जिले के कांग्रेस जिले के 18 प्रखंड एवं 56 मंडलों में पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे. कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि लगभग पौने दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, प्रदेश डेलिगेट, प्रखंड एवं मण्डल पदाधिकारी,  पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच पहुंचेंगें तथा राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे. जिला संगठन प्रभारी बेदी ने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य लोगों के केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराना है. पूरे भारत में महंगाई, बेरोजगारी, नफरत चरम पर दिखाई देने लगी, तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 में की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelery-worth-seven-lakh-stolen-from-tata-motors-workers-house-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के घर से सात लाख के गहने की चोरी

जनता की अपेक्षाएं सरकार तक पहुंचाएगी कांग्रेस

आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संदेश दिया है कि इस अभियान के तहत जिले के कांग्रेसजन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक एवं पत्रकार मित्र के घर बगैर किसी औपचारिकता एवं तामझाम के जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बात रखेंगे एवं जिले से संबंधित जन मुद्दों पर बात करेंगे. इस अभियान के तहत सभी विधायक अपने जिले के साथ आसपास के जिलों में जाकर अभियान के तहत भारत जोड़ों की बात आमजनों के साथ करेंगे. इस दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि और कौन-कौन से जन मुद्दे हैं, जो राज्य सरकार के अधीन आते हैं, वैसे जनमुद्दों को प्रदेश कांग्रेस सरकार तक पहुंचाएगी तथा हल करवाएगी. प्रेस वार्ता में रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, संजय सिंह आजाद, जितेन्द्र सिंह,  सिन्हा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-development-commissioner-flagged-off-swachh-survekshan-rural-awareness-chariot/">जमशेदपुर

: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही